Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ADGP Mukesh Singh ने श्री Amarnath Yatra के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

April 28, 2023

ADGP Mukesh Singh ने श्री Amarnath Yatra के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

जम्मू: जम्मू संभाग के एडीजीपी मुकेश सिंह ने आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा2023 के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सीआरपीएफ/खुफिया एजैंसियों/नागरिक प्रशासन/पुलिस/यातायात/सुरक्षा विंग के अधिकारियों के साथ एक प्रारंभिक बैठक बुलाई। बैठक की शुरु आत में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा के संभावित खतरों के मद्देनजर सीआरपीएफ/पुलिस, खुफिया एजैंसियों के अधिकारियों द्वारा एक विस्तृत चर्चा की गई और जानकारी भी दी गई।

बैठक के दौरान डीआईजी सीआरपीएफ और संबंधित कमांडैंट द्वारा कुछ मुद्दों को उठाया गया था और उन्हें आश्वासन दिया गया था कि 62 दिनों की यात्रा के लिए जनशक्ति की तैनाती से पहले इन मुद्दों को नागरिक प्रशासन और संबंधित जिला एसएसपी/एसएसपी पीसीआर द्वारा संबोधित किया जाएगा। एडीजी जम्मू ने प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करने की भी सलाह दी कि सुचारू और घटना मुक्त यात्रा के लिए सभी खुफिया एजैंसियों, सेना, पीएमएफ, यातायात और सुरक्षा विंग के बीच अपने संबंधित जिलों/जिम्मेदारी के क्षेत्र में एक उचित समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता है।

उन्होंने संभागीय आयुक्त जम्मू से सीआरपीएफ कमांडैंटों द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया ताकि इस उद्देश्य के लिए तैनात किए जा रहे सैनिकों को कोई असुविधा न हो। बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों में आईजी सीआरपीएफ महेश चंद्र लड्डा,मंडल आयुक्त जम्मू रमेश कुमार, डीआईजी डीकेआर सुनील गुप्ता, डीआईजी यूआर रेंज मोहम्मद सुलेमान चौधरी, डीआईजी जेएसके रेंज शक्ति पाठक,डीआईजी ट्रैफिक जम्मू श्रीधर पाटिल,डीआईजी सीआरपीएफ अशोक संब्याल,उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा,एसएसपी जम्मू /सांबा/कठुआ/ उधमपुर/ रामबन, एसएसपी पीसीआर जम्मू, एसएसपी सुरक्षा जम्मू, एसएसपी सीआईडी एसबी/सीआई, जम्मू, एसएसपी एपीसीआर जम्मू, एसएसपी ट्रैफिक जम्मू और संबंधित सीआरपीएफ बटालियन के कमांडैंट मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें