Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन हुआ सतर्क

जम्मू: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर कोविड संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं और इसके प्रसार को कम करने के लिए प्रशासन, मैडीकल विभाग ने कमर कस ली है। हर रोज जम्मू-कश्मीर में नए मामले आ रहे हैं। जीएमसी जम्मू में अब गंभीर मरीज पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसमें दूसरे अस्पतालों से रैफर होकर भी मरीज पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए अस्पतालों कोविड जांच केन्द्र शुरू हो गए हैं।

अस्पताल में प्रवेश से पहले भी मरीजों, तीमारदारों की जांच की जा रही है और मास्क अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन ने भी लोगों से मास्क पहनने का आग्रह किया है ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। बाजारों में भी मैडीकल टीम लोगों के कोरोना सैंपल ले रही हैं और उन्हें मास्क का प्रयोग करने के लिए कह रही है ताकि कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके।

Exit mobile version