Site icon Dainik Savera Times

पांच दिनों के खराब मौसम के बाद जम्मू-कश्मीर में खिली धूप

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के लोगों को पिछले पांच दिनों के खराब मौसम से राहत मिली। शुक्रवार को यहां तेज धूप निकली। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।”श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.2, पहलगाम में माइनस 4.3 और गुलमर्ग में माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र में लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.5, कटरा में 6, बटोटे में माइनस 0.1, बनिहाल में माइनस 0.6 और भद्रवाह में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Exit mobile version