Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: राजौरी से लापता अग्निवीर जवान अखनूर में सुरक्षित बरामद

Jammu Kashmir

Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीरः राजौरी जिले के मंजाकोट क्षेत्र से लापता घोषित किए गए अग्निवीर जवान को सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अखनूर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

ये भी देखें :-

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीती रात लगभग 11 बजे राइफलमैन अग्निवीर अरशदीप (21 वर्ष), निवासी वजीद केकाला, जिला बरनाला (पंजाब), जो मंजाकोट क्षेत्र में तैनात थे, निर्धारित समय पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद यूनिट स्तर पर तुरंत खोजबीन शुरू कर दी गई।

सेना ने आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया और संबंधित एजेंसियों को भी सूचित किया। प्रारंभिक सूचना के आधार पर खोज का दायरा बढ़ाया गया।

अधिकारियों के अनुसार गहन प्रयासों के बाद जवान को अखनूर क्षेत्र में ट्रेस कर लिया गया और सुरक्षित यूनिट के संरक्षण में ले लिया गया। फिलहाल जवान की काउंसलिंग की जा रही है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में सेना निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत आंतरिक जांच करती है। जवान की चिकित्सीय जांच भी कराई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह पूरी तरह सुरक्षित है।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version