Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC पर गोली लगने से गई अग्निवीर की जान

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोली लगने से एक अग्निवीर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के मनकोट इलाके में नियंत्रण रेखा के पास तैनात सिपाही (अग्निवीर) अमृतपाल सिंह घटना के समय डयूटी पर थे। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें बड़ी खबरें : रील्स बनाना महिला दरोगा को पड़ा भारी, SP को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा, कि इसमें चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं शामिल हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सैनिक की मौत आत्महत्या के कारण हुई या किसी अन्य कारण से। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

पढ़ें बड़ी खबरें : आलोचना के बाद कांग्रेस के इस बड़े विधायक ने छोड़ा रियलिटी शो Bigg Boss

Exit mobile version