Site icon Dainik Savera Times

Good Work : वायुसेना ने गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को हवाई मार्ग के जरिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया


चंडीगढ़/नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को एएन-32 विमान के जरिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया। वायुसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। इन मरीजों में से एक को हृदय संबंधी समस्या है। वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए कहा कि भारतीय वायुसेना और स्थानीय नागरिक प्रशासन की योजना एवं त्वरित कार्यान्वयन ने दो लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने कहा, ‘‘मरीजों को निकालने का अनुरोध मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए एक एएन-32 परिवहन विमान से, गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को इलाज के लिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया गया।’’ वायुसेना ने बताया कि इनमें से एक मरीज सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था और दूसरे मरीज को हृदय संबंधी समस्याएं हैं। वायुसेना ने निकासी की प्रक्रिया के दौरान विमान की तस्वीरें भी साझा कीं।

Exit mobile version