Site icon Dainik Savera Times

पहली बार कश्मीर घाटी में प्रवेश करने वाली ‘ऑल इंडिया जन्मभूमि रथ यात्रा’ पहुंचीं श्रीनगर

श्रीनगर: पहली बार कश्मीर घाटी में प्रवेश करने वाली ‘ऑल इंडिया जन्मभूमि रथ यात्रा’ बुधवार को श्रीनगर पहुंच गई। स्वामी गोंविद सरस्वती महाराज की निगरानी में हनुमान रथ यात्रा विभिन्न राज्यों से गुजरी और उसने दुर्गानाग मंदिर में 12 अक्टूबर को घाटी में प्रवेश किया था। यात्रा अगले दिन कुपवाड़ा में टिक्कर में खीर भवानी माता मंदिर से गुजरी और 14 अक्टूबर को तीतवाल के अग्रिम इलाके में पहुंचीं।

यात्रा बुधवार को श्रीनगर के लाल चौक पहुंची और यहां हनुमान मंदिर तथा ज्येष्ठा देवी मंदिर में रुकेगी। इसके बाद यह जम्मू क्षेत्र के कटरा में वैष्णो देवी रवाना होगी। स्वामी गोंविद सरस्वती महाराज ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में भक्ति जागरूकता लाना और एकता लाने तथा इस प्राचीन भूमि के गौरव के लिए रामायण के संदेश को फैलाना है।

Exit mobile version