Site icon Dainik Savera Times

अमरनाथ तीर्थयात्री की फिसलकर मौत, एक अन्य घायल

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा पर निकले एक तीर्थयात्री की उत्तरी कश्मीर के बालटाल मार्ग पर गुफा मंदिर की ओर फिसलने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को पवित्र गुफा से लौटते समय, बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव के विजय कुमार शाह (50) नामक एक तीर्थयात्री, एक महिला ममता कुमारी के साथ, काली माता मोड़ के पास लगभग 300 फीट नीचे फिसल गए और उनकी मौत हो गई और मज़्हिला घायल हो गई।

‘‘शव को बरामद कर लिया गया है और बालटाल बेस कैंप अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने कहा, घायल महिला का ब्रारीमर्ग बेस कैंप अस्पताल में इलाज चल रहा है। 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को रक्षा बंधन त्योहार के साथ श्रावण पूर्णमिा पर समाप्त होगी। अब तक 4.50 लाख से अधिक तीर्थयात्री मौजूदा यात्रा कर चुके हैं।

Exit mobile version