Site icon Dainik Savera Times

अमरनाथ यात्रा 2026: 11 दिनों में 2.75 लाख के पार, बीते दिन में 24,259 श्रद्धालुओं ने किए गुफा के दर्शन

Amarnath Yatra 2026

Amarnath Yatra 2026

श्रीनगरः 3 जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा 2026 में अब तक 2.75 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को 5,335 श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले 11 दिनों में करीब 3 लाख श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो चुके हैं। सोमवार को 24,259 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। वहीं मंगलवार सुबह 5,335 तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा के बीच दो काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुए। इनमें 3,599 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग स्थित नुनवान बेस कैंप और 1,736 श्रद्धालु बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए।

इससे पहले वहीं, रामबन जिले में चंदरकोट के पास एक दुर्घटना ने यात्रा के काफिले की आवाजाही में थोड़ी देर के लिए रुकावट डाली और 18 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं।

बता दें 57 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर संपन्न होगी। समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग (स्टैलेग्माइट) श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यह दिव्य हिम शिवलिंग चंद्रमा की कलाओं के अनुसार घटता-बढ़ता है और भगवान शिव की अलौकिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

📍 Location: Ganderbal (Srinagar)

Exit mobile version