Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरनाथ यात्रा: 3471 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना

July 20, 2024

अमरनाथ यात्रा: 3471 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से ‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच 3471 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार को श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री 114 वाहनों के बेड़े में पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों के लिए रवाना हुए। बालटाल के लिए 1073 और पहलगाम के लिए 2398 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर से रवाना हुए। पिछले साल, 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए। 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्र 19 अगस्त को समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान: इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें