Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amarnath Yatra: छड़ी मुबारक को Srinagar के शारिका भवानी मंदिर ले जाया गया

August 18, 2023

Amarnath Yatra: छड़ी मुबारक को Srinagar के शारिका भवानी मंदिर ले जाया गया

श्रीनगर: भगवान शिव के पवित्र दंड ‘छड़ी मुबारक’ को अमरनाथ यात्रा के हिस्से के रूप में विशेष पूजा के लिए बृहस्पतिवार को यहां प्राचीन शारिका भवानी मंदिर ले जाया गया। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में ‘छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी’ को सदियों पुरानी परंपराओं के अनुसार ‘श्रावण शुक्ल पक्ष प्रतिपदा’ के अवसर पर ‘त्रिपुरसुंदरी’ के नाम से प्रसिद्ध देवी की पूजा करने के लिए हरि पर्वत पर स्थित शारिका भवानी मंदिर लाया गया। गिरि ने कहा कि 90 मिनट से अधिक समय तक चले ‘पूजन’ में बड़ी संख्या में साधुओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

देवी शारिका भवानी को श्रीनगर शहर की ‘इष्ट देवी’ माना जाता है, जिन्होंने स्वयं को हरि पर्वत पर ‘शिला’ की आकृति में प्रकट किया था। इलाके में श्री अमरेश्वर मंदिर अखाड़ा भवन में शनिवार को ‘छड़ी स्थापना’ समारोह आयोजित किया जाएगा और 21 अगस्त को ‘नाग पंचमी’ के अवसर पर पारंपरिक ‘छड़ी पूजन’ किया जाएगा। शहर के बुदशाह चौक क्षेत्र में श्री अमरेश्वर मंदिर अखाड़ा भवन में शनिवार को ‘छड़ी स्थापना’ समारोह आयोजित किया जाएगा और 21 अगस्त को ‘नाग पंचमी’ के अवसर पर पारंपरिक ‘छड़ी पूजन’ किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें