Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरनाथ यात्रा: 35 दिनों में 4.85 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

August 4, 2024

अमरनाथ यात्रा: 35 दिनों में 4.85 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू: अमरनाथ यात्र शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही ही। पिछले 35 दिनों में 4.85 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री अमरनाथ यात्र कर चुके हैं। शनिवार को 991 यात्रियों का एक छोटा जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। इस साल अमरनाथ यात्र करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक हो गई है। पिछले साल 4.45 लाख लोगों ने यात्रा की थी। पुलिस और केंद्रीय सश्त्र पुलिस बलों समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा बल, तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जम्मू से लेकर दोनों आधार शिविरों तक 350 किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग पर चौबीसों घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। 991 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। इनमें से 176 लोग उत्तर कश्मीर के बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जबकि 815 लोग दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें