Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

डॉक्टर के लॉकर से मिली AK-47 राइफल, श्रीनगर में हड़कंप… पुलिस ने शुरू की जांच

November 8, 2025

डॉक्टर के लॉकर से मिली AK-47 राइफल, श्रीनगर में हड़कंप… पुलिस ने शुरू की जांच

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। अनंतनाग के पूर्व सरकारी डॉक्टर अदील अहमद रदर के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई है। यह हथियार मिलने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

डॉ. अदील अहमद रदर 24 अक्टूबर 2024 तक GMC अनंतनाग (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज) में काम कर रहे थे। वह जलगुंड, अनंतनाग के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इस मामले में थाना नौगाम में FIR नंबर 162/2025 दर्ज की है। यह मामला भारतीय शस्त्र अधिनियम और UAPA (गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम) की धाराओं के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘सीमांचल से हर घुसपैठियों को निकालेंगे’, अमित शाह का राहुल गांधी और महागठबंधन पर तीखा हमला

पुलिस ने अदील अहमद रदर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज़ और अन्य भौतिक सबूत भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि AK-47 कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इससे यह साफ होता है कि अब आतंकियों से जुड़े हथियार सुरक्षित या अप्रत्याशित जगहों, जैसे निजी लॉकर आदि में भी छिपाए जा रहे हैं।

पुलिस और सुरक्षा बलों ने इस घटना को राज्य की कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। फिलहाल मामले की जांच तेजी से चल रही है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: त्रिपुरा में पशु तस्करों का हमला: BSF के 5 जवान घायल, वाहन में तोड़फोड़

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें