Site icon Dainik Savera Times

श्रीनगर के अहमद नगर में एक ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

श्रीनगर के अहमद नगर में पुलिस एएसआई की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह अपने कमरे में बेहोश मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के अहमद नगर इलाके में पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले हैं। अहमद नगर पुलिस स्टेशन में वर्तमान में तैनात एएसआई शुक्रवार देर रात अपने कमरे में बेहोश मिले थे।

Exit mobile version