Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक साजिश नाकाम कर दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘एक रात पहले कुपवाड़ा पुलिस से मिली विशेष सूचना के आधार पर सेना एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सैदपोरा सीमावर्ती इलाके में घुसपैठ कर रहे एक समूह को रोका। संयुक्त टीम ने इस दौरान एक घुसपैठिए को मार गिराया।’’ पुलिस ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

 

 

Exit mobile version