Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: अनंतनाग में अंडर ट्रायल कैदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

Auto driver death case

Auto driver death case

जम्मू कश्मीर डेस्कः जिला जेल अनंतनाग में बंद एक अंडर ट्रायल कैदी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब के जालंधर स्थित गांधी कैंप का निवासी था।

ये भी पढे़ं :-

जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार एनडीपीएस मामले में जिला जेल अनंतनाग में अंडर ट्रायल कैदी के तौर पर बंद था। बुधवार देर रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसने अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत की।

कैदी की हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग में भर्ती कराया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में संबंधित अधिकारियों ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version