Site icon Dainik Savera Times

अनंतनाग आतंकी हमले के बाद सुरक्षा समीक्षा, श्रीनगर में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे एलजी मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर डेस्कः अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गुरुवार को श्रीनगर स्थित लोक भवन में सुरक्षा व्यवस्था और अमरनाथ यात्रा की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी।

ये भी पढ़ें :-

बैठक में सभी प्रमुख सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। उपराज्यपाल को अनंतनाग आतंकी हमले के बाद की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा के मौजूदा हालात की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

यह बैठक बुधवार दोपहर अनंतनाग के लाल चौक क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद बुलाई गई है। इस हमले में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन को नजदीक से गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा फिलहाल स्थगित है। प्रशासन मौसम और सुरक्षा दोनों स्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version