Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकी हमले के बारे में जानकारी देने वालों को 10-10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा

November 7, 2023

आतंकी हमले के बारे में जानकारी देने वालों को 10-10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को घाटी में आतंकवादियों द्वारा हाल ही में किए गए तीन लक्षित हमलों के बारे में जानकारी देने वाले को 10-10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है । इन हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई थी। पुलिस ने एक सार्वजनिक नोटिस में 30 अक्टूबर से लगातार तीन दिनों तक हुए आतंकवादी हमलों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले प्रत्येक को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

एक हमले में पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अली वानी उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे जब एक आतंकवादी ने उन पर गोली चला दी थी। घटना के समय वह यहां ईदगाह के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। अगले दिन पुलवामा के ट्रुमची नौपोरा इलाके में एक प्रवासी मजदूर मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई । इसके एक दिन बाद, बारामूला के वेलू क्रालपोरा इलाके में हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बागेश्वर धाम वाले बाबा ने किया ऐलान, जानिए कब करने जा रहे हैं शादी

पुलिस ने नोटिस में कहा, ‘‘हमलावर या उसके सहयोगियों या हमलावर के मददगारों या आश्रयदाताओं के बारे में जानकारी एसएसपी बारामूला, एसएसपी श्रीनगर या एसएसपी पुलवामा सहित आपके भरोसेमंद किसी भी पुलिस अधिकारी के साथ साझा की जा सकती है।’’ पुलिस ने कहा कि जानकारी सीधे जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन को उनके मेल आईडी पर ई-मेल भी की जा सकती है। नोटिस में कहा गया है कि विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और सूचना देने वाले को कानूनी एवं सुरक्षा कवर प्रदान किया जाएगा।

We are now on WhatsApp. Click to Join

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें