Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ANTF ने तोड़ा Kashmir और Punjab के नशा तस्करों का Network, बडगाम से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

April 11, 2023

ANTF ने तोड़ा Kashmir और Punjab के नशा तस्करों का Network, बडगाम से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

श्रीनगर: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छापेमारी कर बड़गाम जिले के इचगाम से एक कुख्यात मादक पदार्थ सप्लायर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस स्टेशन एएनटीएफ जम्मू में वांछित था। वह जम्मू क श्मीर से पंजाब और अन्य अन्य राज्यों में नशे की तस्करी का मुख्य आपूर्तिकर्त्ता है। वह नशे के नैटवर्क को कश्मीर घाटी से चला रहा था।

नशा तस्करी के एक मामले की जांच के संबंध में एसएसपी एएनटीएफ विनय शर्मा की देखरेख में डिप्टी एसपी एएनटीएफ जम्मू शमशेर सिंह और इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कश्मीर घाटी में कई छापे मारे और अंत में बड़गाम पुलिस की मदद से एक मोस्ट वांटेड ड्रग सप्लायर को गिरμतार किया। उसकी पहचान निसार अहमद राथर निवासी इचगाम जिला बड़गाम के रूप में हुई।

वह एएनटीएफ के कई मामलों में वांछित था। वह कश्मीर घाटी से पंजाब और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में व्यावसायिक मत्रा में भुक्की की आपूर्ति करता था। वह पंजाब के एक अन्य ड्रग डीलर सुरिंदर पाल और उसके अन्य साथियों का सहयोगी था। वे जम्मू कश्मीर से आने वाली नशे की खेप को प्राप्त कर क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को बेचता था। पंजाब स्थित मुख्य रिसीवर सुरिंदर पाल पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

एसएसपी एएनटीएफ विनय शर्मा ने कहा कि इन मुख्य कुख्यात ड्रग डीलरों की गिरμतारी के साथ एएनटीएफ जम्मू ने कश्मीर घाटी से पंजाब तक नारकोटिक्स और साइकोट्रोपिक ड्रग्स सप्लायर्स और रिसीवर्स के सांठगांठ को तोड़ने में सफलता हासिल की है। एएनटीएफ ने आम जनता खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने और नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी एएनटीएफ के साथ साझा करने की अपील की है ताकि ऐसे ड्रग डीलरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें