Site icon Dainik Savera Times

Anurag Thakur ने सेवानिवृत्त जज नजीर की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति का बचाव किया

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस. अब्दुल नजीर की आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि काबिल व्यक्ति को कोई भी पद दिया जा सकता है और उसकी क्षमता पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने नजीर की नियुक्ति को लेकर सरकार पर हमला किया था और इस कदम को न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए एक ‘बड़ा खतरा’ बताया था। नजीर की नियुक्ति को लेकर एक सवाल के जवाब में सूचना और प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा, ‘किसी भी काबिल व्यक्ति को कोई भी पद दिया जा सकता है। उस व्यक्ति की क्षमता पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।’ ठाकुर ने ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की रिपोर्ट को लेकर सवालों का जवाब नहीं दिया, जिसमें अदाणी समूह द्वारा शेयर में हेरफेर का आरोप लगाया गया था।

Exit mobile version