Site icon Dainik Savera Times

डोगरा को कमजोर करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा: Lal Singh

जम्मू: डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी डोगरों की गरिमा और सांस्कृतिक लोकाचार की बहाली के लिए प्रतिबद्ध है और इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास को कभी भी सफल नहीं होने दिया जाएगा। हमारी पार्टी जम्मू को अनुच्छेद 371 के साथ राज्य घोषित करने के लिए खड़ी है क्योंकि यह भारत के एक स्वतंत्र राज्य होने के लिए सभी मापदंडों को पूरा करता है। इसके अलावा यदि भारत सरकार जम्मू कश्मीर का समाधान खोजने के लिए गंभीर है तो यह सबसे अच्छा समाधान है और हमारे देश के हित में है।

लाल सिंह शनिवार को पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रैस कांफ्रैंस का उद्देश्य कठुआ निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को जनसंपर्क अभियान चरण 2 के लिए उनके पूरे समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना है। जैसा कि यह पहले से ही सार्वजनिक डोमेन में है कि पार्टी ने अपने जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण की शुरु आत की है जिसमें हमारी पार्टी के कार्यकर्त्ता सिविल सोसायटी और अन्य समान विचारधारा वाले समूहों के सहयोग से प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में लगातार तीन दिनों तक सड़कों पर चलेंगे।

उनकी पार्टी लंबे समय से सड़कों पर है और किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, जनविरोधी, कर्मचारी विरोधी और युवा विरोधी नीतियों के कारण वर्तमान शासन के खिलाफ अपने अभियान को तेज करने जा रही है। कठोर भूमि कानूनों और विनाश की सरकार की नीति ने वास्तव में आम जनता के बीच एक भय मनोविकार पैदा कर दिया है। पार्टी इसे पूरी ताकत से लड़ेगा और इस सरकार को कभी भी जम्मू के लोगों के आश्रय और आजीविका को छीनने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जम्मू-कश्मीर के भूमि कानूनों के मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील करता हूं ताकि आम जनता में असुरक्षा की भावना को समाप्त किया जा सके।

Exit mobile version