
जम्मू-कश्मीर डेस्कः सीमावर्ती जिला पुंछ में तीन-चार फीट मोटी बर्फ की चादर के बीच भारतीय सेना के जवान 24 घंटे दुश्मनों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। नियंत्रण रेखा (LoC) पार पाकिस्तान की हर नापाक चाल का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार ये जवान मौसम की चुनौतियों को नजरअंदाज कर गश्त दोगुनी कर चुके हैं।
पुंछ के पहाड़ी इलाकों, खासकर LoC से सटे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो चुकी है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, PoK के लॉन्चिंग पैड्स पर आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। पिछले कुछ सालों में आतंकियों ने रणनीति बदली है—अब वे बर्फबारी के दौरान ही घुसपैठ की कोशिश करते हैं, जबकि पहले बर्फ गिरने से पहले कोशिश होती थी। PoK के आतंकी शिविरों में अभी भी सक्रियता की खबरें आ रही हैं।
ये भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर सरकार ने 56 लोगों को किया सम्मानित, पहलगाम हमले के शहीद आदिल हुसैन शाह भी शामिल
गणतंत्र दिवस के शांतिपूर्ण समारोह को सुनिश्चित करने के लिए सेना ने हाई अलर्ट जारी किया है। नियमित गश्त के अलावा ड्रोन से निगरानी तेज कर दी गई है। जवान दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं, ताकि कोई घुसपैठ न हो सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...