Site icon Dainik Savera Times

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देख सेना के जवानों ने गोलियां चलाईं

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों की एक टुकड़ी ने गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की संभावनाओं वाले मार्गो पर बैठे सेना के जवानों ने बुधवार देर रात बग्यालदारा गांव के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं और गोलियां चलाईं। इसके साथ ही संदिग्ध स्थान के आसपास घेराबंदी भी मजबूत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सेना द्वारा की गई गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार वीरवार सुबह होते ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया और अभियान फिलहाल जारी है।

Exit mobile version