Site icon Dainik Savera Times

पुंछ में सेना के जवानों का वाहन गहरी खाई में गिरा, 5 की मौत, कई घायल

Firozabad Road Accident

Firozabad Road Accident

Jammu Kashmir incident : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के जवानों का एक वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में पांच जवानों की मौत की खबर है जबकि 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल 18 जवान सवार थे।

जानकारी के अनुसार मेंढर के मनकोट सेक्टर के बलनोई इलाके में भारतीय सेना का एक वाहन जवानों को लेकर इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान नियंत्नण बिगड़ जाने के कारण वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान चलाया गया और जवानों का नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से पांच ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि बाकी का उपचार शुरू किया गया।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने पुष्टि करते हुए कहा है कि पुंछ सेक्टर में सेना की एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 जवानों की जान चली गई। बचाव अभियान जारी है, और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है।

Exit mobile version