Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेना ने जम्मू-कश्मीर में जोजिला सुरंग स्थल पर फंसे 172 श्रमिकों को निकाला

January 15, 2023

सेना ने जम्मू-कश्मीर में जोजिला सुरंग स्थल पर फंसे 172 श्रमिकों को निकाला

श्रीनगर: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में जोजिला सुरंग निर्माण स्थल पर फंसे 172 श्रमिकों को कड़ी मशक्कत के बाद निकालने में सफलता हासिल की। रविवार को सेना के एक बयान में कहा गया, कल एक बड़े हिमस्खलन की घटना में सरबल नीलागर के पास निर्माण कंपनी के श्रमिक फंस गए थे। सेना और गांदरबल पुलिस के हिमस्खलन बचाव दल हरकत में आ गए और घंटों के भीषण प्रयास के बाद आखिरकार सभी 172 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह घटना 12 जनवरी के तुरंत बाद हुई, जब एक बड़े हिमस्खलन के कारण दो श्रमिकों की जान चली गई। “सूचना प्राप्त करने के बाद 34 एआर हरकत में आ गई। एक विस्तृत योजना बनाई गई।” एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जोजिला सुरंग में काम कर रहे जांबाजों की जान बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें