Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेना ने किश्तवाड़ के सिंगपोर में लगाया चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर

October 22, 2023

सेना ने किश्तवाड़ के सिंगपोर में लगाया चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर

 

जम्मू : किश्तवाड़ के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से भारतीय सेना ने किश्तवाड़ जिले के सिंगपोर क्षेत्र की आबादी के लिए एक चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं मैडीकल स्टाफ द्वारा दी गई चिकित्सीय राय एवं नि:शुल्क उपचार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

इस कार्यक्र म में पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों और फ्री लांसर्स ने सिक्र य रूप से भाग लिया। चिकित्सा उपचार प्रदान करने के अलावा विभिन्न बीमारियों और चिकित्सा स्थितियों के बारे में निवासियों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए गए। चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविर से सिंगपोर के गांवों से 376 नागरिकों (पुरु ष-200 और महिला-176) के साथ-साथ 72 जानवरों और मवेशियों का इलाज किया।

शिविर को निवासियों द्वारा बहुत सराहा गया, जो जबरदस्त प्रतिक्रि या से स्पष्ट था। लोगों ने शिविर के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया और नियमति आधार पर ऐसे शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें