Site icon Dainik Savera Times

पुंछ के खनेतर गांव में एक मकान ढहने से करीब 30 लोग हुए घायल

जम्मू संभाग के जिले पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। जिला पुंछ के खनेतर गांव में एक मकान के ढहने से करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पुंछ के खनेतर के गांव में एक घर में लोग परिवार के सदस्य की मौत पर शोक मनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

Exit mobile version