
जम्मू-कश्मीर न्यूजः जम्मू और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी को देखते हुए अधिकारियों ने बुधवार को पांच जिलों में हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह लो डेंजर अलर्ट डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पूंछ और रामबन जिलों के लिए लागू किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में 2,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे हिमस्खलन संभावित इलाकों में जाने से बचें और जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

एवलांच क्या होता है?
एवलांच तब आता है जब ऊंची पहाड़ियों और पर्वतीय चोटियों पर अत्यधिक मात्रा में बर्फ जमा हो जाती है। दबाव बढ़ने पर बर्फ की परतें अपनी जगह से खिसक जाती हैं और तेज गति से नीचे की ओर बहने लगती हैं। इस दौरान रास्ते में आने वाली हर चीज को अपने साथ बहा लेती हैं। इसी वजह से पर्वतीय इलाकों में रहना और पर्वतारोहण करना अत्यंत जोखिमभरा माना जाता है।

कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 दिसंबर तक कश्मीर में मौसम सामान्य रूप से बादल छाया रहेगा। इसके बाद 29 दिसंबर से एक जनवरी के बीच कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि 22, 23, 27 और 28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...