Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 मज़दूरों की मौत

January 13, 2023

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 मज़दूरों की मौत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में गांदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हिमस्खलन की वजह से नीलग्रथ के निकट स्थित सरबल क्षेत्र प्रभावित हुआ जहां हैदराबाद की ‘मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रर लिमिटेड’ (एमईआईएल) कंपनी जोजिला सुरंग पर काम कर रही है।अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप सिंह और बाल कृष्ण के रूप में हुई है, जो किश्तवाड़ के निवासी थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें