Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चेतावनी

April 8, 2023

कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चेतावनी

श्रीनगर: जम्मूकश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले में आगामी 24 घंटों के दौरान ‘कम खतरे’ के स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।अधिकारियों ने यहां बताया कि जेकेडीएमए ने कुपवाड़ा जिले के ऊपरी हिस्से में आगामी 24 घंटे में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अगले आदेश तक एहतियात बरतें और हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें