Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी का पर्व

April 15, 2023

धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी का पर्व

कठुआ: फायर स्टेशन कठुआ में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ मनाया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। शुक्र वार को फायर एंड एमरजैंसी सर्विसेज के असिस्टैंट डायरेक्टर राज कुमार रैना की देखरेख में और अग्निशमन अधिकारी कठुआ घार दीन के नेतृत्व में शोक परेड का आयोजन किया गया। एसओ घार दीन के साथ अन्य कर्मचारियों ने वीर योद्धाओं के बलिदान को स्मरण करते हुए शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान अग्निशमन अधिकारी घार दीन सहित अन्य अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों ने 1944 में मुंबई के बंदरगाह में खड़े इंग्लैंड के फोर्ट स्ट्रिकेन जहाज में भीषण अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के साथ-साथ जम्मू में हुए अग्निकांड में शहीद हुए चार अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सेवा भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। एसओ फायर स्टेशन कठुआ ने बताया कि 1944 में मुंबई में नौ हजार टन वाले जहाज में अचानक आग लग गई थी। और अग्निकांड के दौरान हुए विस्फोट में अग्निशमन का कार्य करते हुए 66 कर्मचारी शहीद हो गए थे।

तब से उन शहीदों की याद में 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल तक मनाया जाता है, जिसमें कठुआ के विभिन्न स्कूलों, कालेजों सहित अन्य स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बजाव संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कठुआ शहर में एक लागरूकता रैली भी निकाली गई और रैली के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें