Site icon Dainik Savera Times

उत्तरी कश्मीर में बांडीपुरा–गुरेज मार्ग खुला, बर्फबारी के कारण हुआ था बंद

Bandipora Gurez road reopen

Bandipora Gurez road reopen

जम्मू कश्मीर डेस्कः उत्तरी कश्मीर के बांडीपुरा जिले में स्थित बांडीपुरा–गुरेज मार्ग शनिवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। खराब मौसम और सड़क पर जमी बर्फ के कारण जिन इलाकों का संपर्क कट गया था, मार्ग खुलने के साथ ही वहां के लोगों की आवाजाही फिर से बहाल हो गई। मार्ग खुलते ही आवश्यक वस्तुओं से भरे ट्रक गुरेज घाटी की ओर रवाना किए गए। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुई।

ये भी देखें :-

इस दौरान कुल 23 वाहनों को बांडीपुरा से गुरेज की ओर जाने की अनुमति दी गई। हालांकि, गुरेज से बांडीपुरा की तरफ किसी भी भारी वाहन को आने की इजाज़त नहीं थी। केवल एंटी-स्किड चेन लगी गाड़ियों को ही आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।

गौरतलब है कि आगामी रमज़ान के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुओं से लदे वाहनों को विशेष अनुमति दी गई, ताकि गुरेज़ में ज़रूरी सामान समय पर पहुंच सके। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी रही।

इसी बीच, जिला प्रशासन बांडीपुरा ने यात्रियों से अपील की है कि वे आधिकारिक निर्देशों का सख्ती से पालन करें। यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित कंट्रोल रूम से सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version