Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में सरकार का बड़ा बदलाव, 30 IPS सहित 75 अधिकारियों का किया तबादला

अधिकारियों में महानिदेशक रैंक का एक अधिकारी, तीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), नौ उप महानिरीक्षक (डीआईजी), 62 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) आर के गोयल द्वारा शनिवार रात जारी एक आदेश के अनुसार, गांदरबल, कुपवाड़ा, पुलवामा, डोडा, रियासी, रामबन, पुंछ, किश्तवाड़ और सांबा में नए जिला पुलिस प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार को जेल महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है, जबकि एडीजीपी एस जे एम गिलानी एडीजीपी रेलवे होंगे। एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) विजय कुमार अगले आदेश तक अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ-साथ सशस्त्र पुलिस के प्रमुख और होम गार्ड एवं डीआरआरएफ के कमांडेट जनरल का भी कार्यभार संभालेंगे।

Exit mobile version