Site icon Dainik Savera Times

जम्मू में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति जब्त

जम्मू शहर में पुलिस ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन संजीवनी के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जम्मू शहर के राजीव नगर में दो नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर दिया है। राजीव नगर में तीन मंजिला आवास और दो मंजिला को कुर्क किया गया है। इनमें से एक रीना उर्फ रूपा पत्नी बॉबी निवासी राजीव नगर, नरवाल जम्मू के नाम पर है। तो दूसरा पाल सिंह पुत्र रोशन लाल और उसकी पत्नी सीमा पत्नी पाल सिंह निवासी राजीव नगर के नाम पर है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ती जब्त की।

Exit mobile version