Site icon Dainik Savera Times

आपत्तिजनक नारों से भारतीय जनता पार्टी का किनारा

BJP Disowns Objectionable Slogans : श्रीनगर। अनंतनाग में एक जनसभा के दौरान लगाए कथित आपत्तिजनक नारों पर जम्मू-कश्मीर भाजपा ने खुद को अलग करते हुए स्पष्ट किया कि ऐसे बयान पार्टी की विचारधारा या आधिकारिक रुख का हिस्सा नहीं हैं। पार्टी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का समर्थन नहीं करती।

अनंतनाग विवाद : BJP ने दी सफाई

बता दें कि गुरुवार को अनंतनाग की हाउसिंग कॉलोनी में हुई एक जनसभा के दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर लगाए गए आपत्तिजनक नारों से साफ तौर पर किनारा कर लिया। पार्टी ने कहा कि ऐसी बातें न तो पार्टी की विचारधारा को दर्शाती हैं और न ही उसका आधिकारिक रुख हैं। एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए, पार्टी ने महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, इस बात पर ज़ोर दिया कि वह किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक, आपत्तिजनक या निंदनीय बयानों का समर्थन या अनुमोदन नहीं करती है। BJP प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान, सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति BJP के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

BJP बोली—विवादित नारे पार्टी की सोच नहीं

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर लगाए गए विवादित नारों को एक संगठन के तौर पर BJP से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसी किसी भी भाषा को न तो बढ़ावा देती है और न ही मंज़ूरी देती है जो लोकतांत्रिक मूल्यों या व्यक्तिगत गरिमा को कमज़ोर करती हो। ठाकुर ने आगे कहा कि BJP राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने, मुद्दों पर आधारित राजनीति को बढ़ावा देने और शासन व सार्वजनिक मामलों में महिलाओं की भूमिका को मज़बूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां और सार्वजनिक आचरण लोकतंत्र के सिद्धांतों, संवैधानिक मूल्यों, आपसी सम्मान और ज़िम्मेदार राजनीतिक भागीदारी से निर्देशित होते हैं।
Exit mobile version