Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध : Tarun Chugh

September 26, 2024

भाजपा जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध : Tarun Chugh

जम्मू: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वे एक ऐसी बात उठा रहे हैं जो किसी अफवाह और झूठ से कम नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुघ ने कहा कि भाजपा पहले से ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन राहुल गांधी को इस विषय पर बार-बार बोलते देखना हास्यास्पद है क्योंकि उनके पास जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए कोई विजन नहीं है। चुघ ने कहा कि राहुल गांधी स्वप्नलोक के लड़के की तरह जम्मू-कश्मीर का दौरा करते हैं और लोगों की जमीनी समस्याओं से जुड़ने में विफल रहते है। उन्होंने कहा कि राहुल को सबसे पहले पंडित नेहरू द्वारा जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए की गई गलतियों और उसके बाद कांग्रेस द्वारा जम्मू-कश्मीर में अशांति पैदा करने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आईएसआई के साथ बनाए गए गठबंधन के लिए माफी मांगनी चाहिए।
चुघ ने राज्य के दर्जे की बात करके पाकिस्तान और अब्दुल्ला परिवार के इशारों पर नाचने के लिए राहुल गांधी की कड़ी निंदा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें