Site icon Dainik Savera Times

BJP Jammu जिला दक्षिण ने सेना के जवानों की हत्या की निंदा करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया

जम्मू: रेखा महाजन के नेतृत्व में भाजपा की जम्मू जिला दक्षिण इकाई ने शुक्र वार को पुंछ जिला में आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के जवानों के शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और जम्मू दक्षिण के सतवारी चौक पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया। डीडीसी प्रो.गारू राम भगत, पूर्व एमएलसी विक्र म रंधावा, जिला महासचिव आकाश चोपड़ा और पुष्पिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज पुरी, रंजीत सिंह, भारत भूषण, बिक्र म संधू और भाजपा जम्मू जिला दक्षिण के कार्यकर्त्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन किया। भाजपा नेत्री रेखा महाजन ने सैनिकों को ले जा रहे सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादी हमले में सेना के पांच जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया। मीडिया को संबोधित करते हुए रेखा ने सैनिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और इस कायरतापूर्ण हमले की जमकर निंदा की। गारू राम भगत ने कहा कि पांच सैनिकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को जल्द ही ढूंढ निकाला जाएगा और उन्हें मार गिराया जाएगा। भारत उस भाषा में जवाब देगा जिसे पाकिस्तान अच्छी तरह समझता है। भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ सतवारी चौक पर सेना के जवानों की हत्या का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि हर एक आतंकवादी जो किसी तरह भारत की धरती में घुस आया है, उसे जल्द से जल्द खत्म कर दिया जाएगा क्योंकि सुरक्षाबल पहले से ही काम पर हैं। विक्र म रंधावा ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में जो छद्म युद्ध कर रहा है।

वह उस पाकिस्तान को बर्बाद कर देगा, क्योंकि भारत किसी भी दुस्साहस को बर्दाश्त नहीं करेगा और हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र रूप से इस मुद्दे से निपटने के लिए सेना को खुली छूट दी है और इसलिए यह समय की बात है कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाए। भाजपा जम्मू जिला दक्षिण ने अपनी अध्यक्ष रेखा महाजन के नेतृत्व में जवानों को उनके बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। भारतीय सेना हवलदार मनदीप सिंह, लायंस देवाशीष बसवाल, लायंस एनके कुलवंत सिंह, सिपाही हरिकशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह के बलिदान को सलाम किया, जिन्होंने 20 अप्रैल को पुंछ सैक्टर में ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। रेखा महाजन ने कहा हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

Exit mobile version