Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू करेगी BJP: Ravindra Raina

February 22, 2023

जम्मू-कश्मीर में बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू करेगी BJP: Ravindra Raina

जम्मू: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रभारी तरु ण चुग, जम्मूकश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, जम्मू-कश्मीर भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल, सह-प्रभारी जम्मू-कश्मीर भाजपा आशीष सूद, जम्मू-कश्मीर भाजपा महासचिव विबोध गुप्ता और महासचिव डा. देविंद्र कुमार मन्याल ने पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर जम्मू में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मैराथन बैठक को संबोधित किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ पर विस्तार से चर्चा की गई।

तरुण चुग ने बैठक को संबोधित करते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत सांगठनिक नैटवर्क के महत्व पर बल दिया। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने पार्टी नेताओं से आने वाले चुनावों से पहले बूथ सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी नेताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को कहा। उन्होंने पार्टी वरिष्ठों को जिला स्तर, निर्वाचन क्षेत्र स्तर और बूथ स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इन नेताओं ने धारा 370 को अपने भ्रष्टाचार के खिलाफ ढाल के रूप में इस्तेमाल किया।

रविंद्र रैना ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि बूथ पर संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ के दौरान पार्टी के नेता क्षेत्र के हर घर में जाकर अपना जनाधार मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी के नेता समाज के सभी जरूरतमंदों के साथ-साथ लाभार्थियों से संपर्क करेंगे और सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख कार्यक्र म और मेगा रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यक र्त्ता चुनाव के लिए तैयार है और हमें चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक और शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम करना चाहिए।

आशीष सूद ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं और बूथ के प्रमुख लोगों तक पहुंचने की पूरी कवायद में पूरे संगठन को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में सटीक जमीनी हकीकत पता होनी चाहिए ताकि मोदी सरकार पर जनता का विश्वास मजबूत हो सके। अशोक कौल ने बूथ टीमों के महत्व और चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बात की। उन्होंने सभी स्तरों पर ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ टीमों के गठन के लिए निर्धारित सिद्धांतों पर भी बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि गठित टीमों को सर्व व्यापी, सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी के पार्टी के सिद्धांत को प्रतिबिंबित करना चाहिए। कार्यक्र म का संचालन डा.देवेंद्र कुमार मन्याल ने किया।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें