Site icon Dainik Savera Times

Pulwama में KP की हत्या के खिलाफ भाजयुमो का विरोध

जम्मू: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के अचन इलाके में एक कश्मीरी हिंदू, जो एक बैंक सुरक्षा गार्ड था, की निर्मम हत्या के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर भाजयुमो अध्यक्ष अरु ण प्रभात के नेतृत्व में उत्तेजित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राज्य महासचिव अभिषेक सलाथिया, राज्य मीडिया सचिव चेतन वांचू, जिलाध्यक्ष कन्नव शर्मा, मोनू सलाथिया प्रवक्ता अमित शर्मा के साथ जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान और उसके प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और यूटी प्रशासन से कायर आतंकवादियों की तुरंत पहचान करने की मांग की ताकि उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जा सके।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कश्मीर घाटी में रह रहे कश्मीरी हिंदुओं की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून और प्रवर्तन एजैंसियों को भी सुरक्षा समीक्षा करनी चाहिए। हम पुलवामा में सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। भाजयुमो नेता ने निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की तत्काल आवश्यकता है। इंदरजीत शान, मोहित सेन, नरिंदर सिंह, अनिल रकवाल और अन्य भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Exit mobile version