Site icon Dainik Savera Times

Gulmarg Blast: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में विस्फोट, एक की मौत, कई घायल

Colombia Bomb Blast

Colombia Bomb Blast

जम्मू कश्मीर डेस्कः उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के फॉरवर्ड एरिया स्थित आशा पोस्ट के पास शनिवार को एक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें :-

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट कथित तौर पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इलाके में गिरा एक पुराना शेल फटने से हुआ। धमाके के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हालांकि, इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version