Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजौरी मुठभेड़ में घायल दूसरे आतंकवादी का शव बरामद

August 18, 2023

राजौरी मुठभेड़ में घायल दूसरे आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में मुठभेड़ के करीब दो सप्ताह बाद विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने यहां से दूसरे आतंकवादी का शव बरामद किया है। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि खवास इलाके में मुठभेड़ में घायल दूसरे आतंकवादी का शव एसओजी को रियासी के ढकीकोट में पाया गया। गौरतलब है कि खवास में पांच अगस्त को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी की मौत हो गयी थी जबकि दूसरा आतंकवादी घायल हो गया था। इ सदौरान ग्रेनेड, मैगजीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मौके से बरामद किये गये थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें