जम्मू कश्मीर डेस्कः शोपियां–पुंछ मार्ग पर हुए भारी हिमस्खलन के कारण फंसे सीमा सड़क संगठन (BRO) की 79 आरसीसी ने 20 से अधिक वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला। शोपियां से पुंछ जा रहे वाहन पीर की गली और बुफलियाज के बीच अचानक भारी बर्फबारी में फंस गए, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
ये भी पढ़ें :-
त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही प्रभारी अधिकारी (ओसी) आशीष रंजन के नेतृत्व में टीम ने एक्शन शुरू किया। जूनियर इंजीनियर ने बिना विलंब संसाधन भेजे। खराब मौसम, अंधेरे, तेज हवाओं और कम दृश्यता के बावजूद एक्सकेवेटर और मानव बल से टीम ने एक-एक वाहन को बाहर निकाला। किसी यात्री को चोट नहीं लगी। यह कार्रवाई बीआरओ की सड़क निर्माण के साथ-साथ आपदा प्रबंधन में अग्रणी भूमिका दोहराती है।
यात्रियों के लिए सलाह
ओसी आशीष रंजन ने अपील की कि संवेदनशील रास्तों पर रात में या पर्यटन के लिए अनावश्यक यात्रा न करें। पीर की गली टॉप पर फोटो या सैर के लिए न रुकें, क्योंकि रात में जोखिम बढ़ जाता है। स्थानीय प्रशासन और बीआरओ मार्ग को सुरक्षित रखने में जुटे हैं, लेकिन यात्रियों की सतर्कता जरूरी है। मौसम अपडेट, प्रशासनिक निर्देशों और सुरक्षा का पालन करें। बीआरओ की तत्परता ने बड़ी दुर्घटना टाली और चुनौतियों में संयम-सहयोग का संदेश दिया।
ये भी देखें :-

