Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर: सांबा में BSF जवान ने की आत्महत्या, पुंछ में सेना के नायक की हृदयाघात से मौत

BSF Jawan Suicide In Samba

BSF Jawan Suicide In Samba

जम्मू-कश्मीर डेस्कः सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने कथित तौर पर शिविर के अंदर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी हेड कांस्टेबल हरि बाबू पेंठी क्षेत्र के एक शिविर में अपनी चौकी के अंदर फंदे पर लटके पाए गए।

ये भी देखें :-

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच, पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर तैनात सेना के नाइक तिलक सिंह की कथित तौर पर हृदयाघात से मौत हो गई। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हम नाइक तिलक सिंह को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने 15 मार्च को LoC पर ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version