Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, 13 जून को घर से लौटे थे यूनिट

June 14, 2026

Jammu Kashmir: बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, 13 जून को घर से लौटे थे यूनिट

जम्मू कश्मीर डेस्कः रविवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ने कैंप के अंदर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। मध्य प्रदेश के रहने वाले एएसआई लाल सिंह जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित पलौरा बीएसएफ कैंप में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

घटनास्थल पर सूचना मिलते ही बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा है कि आत्महत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार सिंह लगभग एक महीने की छुट्टी के बाद 13 जून को अपनी यूनिट में लौटे थे।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें