Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

उधमपुर में सुरक्षा गार्ड का गोली लगा हुआ शव बरामद; हत्या या खुदखुशी, जांच में जुटी पुलिस

December 4, 2024

उधमपुर में सुरक्षा गार्ड का गोली लगा हुआ शव बरामद; हत्या या खुदखुशी, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में एक ग्रामीण सुरक्षा गार्ड का शवपाया गया है शव को गोली लगी हुई थी। वह एक दिन पहले लापता हो गया था। पुलिस ने बताया कि शव के पास उनकी राइफल भी मिली। पुलिस अधिकारी के अनुसार ग्रामीण सुरक्षा गार्ड आशोक कुमार का शव चाप्पर के ऊपरी इलाके में गोली लगने के साथ पाया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने खुद को गोली मारी या उन्हें किसी अन्य व्यक्ति ने गोली मारी। शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि वह पेट में गोली लगने से मारे गए थे और गोली उनके राइफल से चली थी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें