Site icon Dainik Savera Times

जम्मू में राइफल की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल घायल

जम्मू: गुलशन ग्राउंड में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी उस समय घायल हो गया जब उसकी सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई। घायल पुलिसकर्मी की पहचान हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को हुई। जब संजीव कुमार नियमित प्रक्रिया के तहत अपनी राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान तकनीकी चूक के चलते अचानक फायर हो गया, जिससे वह खुद ही घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद संजीव कुमार को नजदीकी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि उनकी हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं। इस घटना को लेकर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली चलने की वजह मानवीय भूल थी या हथियार में कोई तकनीकी खराबी।

ये भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में गवर्नर कटारिया ने कहीं ये 10 प्रमुख बातें

Exit mobile version