Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mobile Shop में सेंधमारी करने वाला चोर गिरफ्तार, लाखों के Phone बरामद

February 21, 2023

Mobile Shop में सेंधमारी करने वाला चोर गिरफ्तार, लाखों के Phone बरामद

जम्मू: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के कुंजर इलाके में मोबाइल शॉप में हुई सेंधमारी के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लाखों रु पए का सामान बरामद किया गया। चिचिलोरा कुंजर इलाके में रहने वाले एजाज अहमद सरकार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27-28 जनवरी की मध्य रात्रि को चोरों ने उसकी मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर भीतर से लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर वतलपोरा कुंजर निवासी साहिल अहमद गनई ने चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। उसके ठिकाने से लाखों रु पए के मोबाइल व अन्य सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वे अब तक चोरी की कितनी वारदातों में शामिल रह चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें