Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बस खड्ड में गिरी: दो यात्रियों की मौत, 19 अन्य घायल

February 18, 2023

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बस खड्ड में गिरी: दो यात्रियों की मौत, 19 अन्य घायल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं को लेकर शिव खोड़ी मंदिर जा रही बस शनिवार को सड़क से फिसल कर खड्ड में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा रानसु इलाके के तरयाथ में अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे उस समय हुआ, जब चालक ने घुमावदार रास्ते में बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। अधिकारियों ने बताया कि बस में तीर्थयात्री सवार थे, जो महा शिवरात्रि के अवसर पर राजौरी से प्रसिद्ध शिव खोड़ी गुफा मंदिर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के तत्काल बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि 12 घायलों को इलाज के लिए जम्मू स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें