जम्मू : उधमपुर जिले की मोंगरी तहसील के मनोर्ला क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस की पहचान पंजीकरण संख्या जेके20बी-9327 के रूप में हुई है। हादसे के समय बस में शादी समारोह से वापस लौट रहे यात्री सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस मनोर्ला क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी किसी कारणवश दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यात्रियों की मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए।
राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अभी तक किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...