Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई से गिरी कैब, पांच लोगों की मौत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में गांदरबल जिले के पहाड़ी क्षेत्र में एक कैब बृहस्पतिवार को फिसलकर नीचे जा गिरी, जिससे वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैब लोगों के एक समूह को श्रीनगर से करगिल ले जा रही थी।अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सोनमर्ग इलाके में हुई, जहां हालिया बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण यात्री कैब श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला दर्रा सड़क से फिसल गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग करगिल के रहने वाले थे और उनकी पहचान मोहम्मद हुसैन, शब्बीर हुसैन, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद अमीन और अब्दुल हादी के रूप में हुई है।

Exit mobile version